होइगै मोर धरोहर गायब – फुलवन से ऊ खुश्बू गायब

0

चम्पा और चमेली गायब ।
फुलवन से ऊ खुश्बू गायब ॥
छोट छोट चीनी के आगे ।
बडी बडी गुड भेली गायब ॥

सरिया मह से धेनू गायब ।
माठा मह से नैनू गायब ॥
बडी बडी राइसमिल चलिगै ।
काँडी जांत पहरुवा गायब

खेतन से भय बरही गायब ।
ताले से भय नरई गायब ॥
घरे घरे अब नलका गडिगा ।
धन्न कुँवा पनिहारिन गायब ॥

रैन ना बोलै झींगुर गायब ।
जँगल मह से तीतिर गायब ॥
जब से रोटावेटर चलिगा ।
खेते मह से चीखुर गायब ॥

सगरे कै ऊ पानी गायब ।
नानी कै कहानी गायब ॥
जब से मिक्सर विक्सर चलिगा ।
सिल बट्टा कै चटनी गायब ॥

नदियां से भय नइया गायब ।
नइया कै खेवइया गायब ॥
अब कपार चढि कूकुर बइठे ।
सरिया मह से गइया गायब ॥

बाइस्कोप कै दुनिया गायब ।
जँघिया कै नचवइया गायब ॥
जब से आर केस्ट्रा चलिगा ।
बिरहा और बिरहिया गायब ॥

पँछी महै मटरिया गायब ।
मोरवा और मोरिनिया गायब ॥
खपडा से अब लिंटर परिगा ।
आँगन से गौरैया गायब ॥

गन्ना कै रस गोरस गायब ।
सतुवा और चबइना गायब ॥
जब से कोकाकोला चलिगा ।
माठा कै पियवइया गायब ॥

माटी वाली हण्डी गायब ।
डिहवा पर कै झण्डी गायब ॥
जब से गैस सिलेण्डर चलिगा ।
चूल्हा पर से कण्डी गायब ॥

स्कूले कै दुद्धी गायब ।
पहिली वाली तख्ती गायब ॥
शिक्षा जब से बिजनेस बनिगा ।
बडे बडे कै बुद्धी गायब ॥

महुआ कै ऊ किसुली गायब ।
आमे कै ऊ जिबुली गायब ॥
लकडकट्ट कै चोरी बढिगै ।
हरियर पेड कै सिल्ली गायब ॥

मेघ ना बरसै पानी गायब ।
गँउवन कै जवानी गायब ॥
बाग उजड के महल खडा अब ।
बइलन कै जवानी गायब ॥

हर जुवाठ कै मुठिया गायब ।
बाबा जी कै कुटिया गायब ॥
मोबाइल से होय भजन अब ।
मँगलचार कै गितिया गायब ॥

धानी रँग कै चिरिया गायब ।
शादी ब्याह कै भिरिया गायब ॥
वाइफ और हसबेण्ड बने ।
पति वन्दन वाली तिरिया गायब ॥

समुन्दर से सूती गायब ।
बाँसे कै ऊ पूती गायब ॥
बोलबेटा बालम् अब चलिगा ।
धोती कुर्ता गमछा गायब. ॥

गोझिया कै ऊ मोडनी गायब ।
रसोइँया से बढनी गायब ॥
जब से जींस और टाप सँचरि गा ।
कांधे पर से ओढनी गायब

टिड्डा और टिटहरी गायब ।
पोखरा से भय सेहरी गायब ॥
जब से टीना टंकी चलिगै ।
माटी वाली डेहरी गायब ॥

कय चिंतन ” जौनपुरी अब ।
मन मा इहै विचार करैं ॥
आवै वाली पीढी कइसे जानी।
शिष्टाचार करै ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *