झंडा ऊँचा रहे हमारा – श्यामलाल पार्षद

0

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

सदा शक्ति बरसाने वाला
प्रेम–सुधा सरसाने वाला
वीरों को हर्षाने वाला
मातृभूमि का तन–मन सारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

स्वतंत्रता के भीषण रण में
लड़ कर जोश भरे छन–छन में
कांपे क्षत्रु देखकर मन में
मिट जाये भय–संकट सारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

इस झंडे के नीचे निर्भय
ले स्वराज्य हम अब चल निश्चय
बोलें भारत माता की जय
स्वतंत्रता है ध्येय हमारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

आओ प्यारे वीरो आओ
देश–धर्म पर बलि–बलि जाओ
एक साथ सब मिल कर गाओ
प्यारा भारत देश हमारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

इसकी शान न जाने पाये
छााहे जान भले ही जाये
विश्व विजय करके दिखलाये
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *