Bhaarat Maan Ka Maan Badhaane Badhate Maan Ke Mastaane – भारत माँ का मान बढ़ाने बढ़ते माँ के मस्ताने

0

भारत माँ का मान बढ़ाने बढ़ते माँ के मस्ताने।

कदम – कदम पर मिल – जल गाते वीरो के व्रत के गाने।।२

ऋषियों के मन्त्रों की वाणी भरती साहस नस – नस में।

चक्रवर्ती की गाथा सुन ,नहीं जवानी बस में।

हर – हर महादेव के स्वर से विश्व – गगन को थर्राने।।

हम पर्वत को हाथ लगाकर संजीवनी कर सकते है ,

मर्यादा बनकर असुरों का बलमर्दन कर सकते है ,

रामेस्वर की पूजा करके जल पर पत्थर तैराने।।

जरासंघ छल – बल दिखला ले , अंतिम विजय हमारी है

भीम – पराक्रम प्रकटित होगा योगेश्वर गिरिधारी है

अर्जुन का रथ हाँक रहा जो ,उसके हम दीवाने हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *