लिख दो म्हारे रोम रोम में राम राम हो उमापति लिरिक्स – Likh Do Mhare Rom Rom Me Ram Ram Ho Umapati Lyrics

0

संत हमारी आत्मा मैं हम संतन की देह,
रोम रोम में रम रहा प्रभु ज्यूँ बादल बीच मेह !!

लिख दो म्हारे रोम रोम में राम राम हो उमापति
राम राम हो उमापति लिख दो जय सियाराम जी

शीश पर म्हारे शिवजी लिख दो,कानो पे कन्हैया राम
नैना में नरसिंह लो लिख दो,नाक पे नंदलाला राम
लिख दो म्हारे रोम रोम में राम राम हो रमापति
राम राम हो उमापति लिख दो जय सियाराम जी

अरे होंठों पे हरिॐ लिख दो,दांतो पे दयालु राम
जीभ पे जगदीश लिख दो,कंठ पे कमलापति राम
लिख दो म्हारे रोम रोम में राम राम हो उमापति
राम राम हो उमापति लिख दो जय सियाराम जी

अरे गले पे म्हारे गिरधारी लिख दो,मुख पे मुरली वाला श्याम
भुजा पे म्हारे भगवान लिख दो,हाथो पे हनुमान राम
लिख दो म्हारे रोम रोम में राम राम हो रमापति
राम राम हो उमापति लिख दो जय सियाराम जी

छाती पे चतुर्भुज लिख दो,पेट पे परमेश्वर राम
जान्गो में जगदम्बा लिख दो,नाभी पे नारायण राम
लिख दो म्हारे रोम रोम में राम राम हो उमापति
राम राम हो उमापति लिख दो जय सियाराम जी

अरे इतनो तो लिख दिजो दाता,भवजल पार उतारो राम
लिखमो थारे शरणे आवे,एक अरज सुन लिजो राम
लिख दो म्हारे रोम रोम में राम राम हो रमापति
राम राम हो उमापति लिख दो जय सियाराम जी
लिख दो जय सियाराम जी लिख दो जय सियाराम जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *