Maa Sherawali Pyara Tera Darbaar Lyrics || माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार लिरिक्स

0

तेरे चरण में सर को झुकता रहूँगा मैं,
दो फूल तुझपे रोज़ चढ़ाता रहूँगा मैं ।
शृंगार तेरा चाँद सितारों से सजा है,
दरबार देख कर यही गाता रहूँगा मैं

तेरा दरबार मैया तेरा दरबार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दबार ।
सुन्दर शृंगार मैया प्यारा दरबार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार ।।

नंगे पाँव दर पे आये राजा महाराजा,
ढोल ताशा बाजे दर पे बाजे नगाड़ा ।
महिमा है तेरी मैया अपरम्पार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार। ।

तेरी चरण को चूमू आँखों से लगा लूँ,
थोड़ी सी कृपा कर दो भाग्य जगा लूँ ।
हम सब भिखारी बन के आये तेरे द्वार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार ।।

तू भी चला जा सोनू बन के भिखारी,
वापस ना करती मैया भरे झोली खाली ।
हमेशा भरा ही रहता माँ तेरा भण्डार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *