Murali Vale Tera Shukriya Tune Jeevan Me Sabkuch Diya Lyrics | मुरली वाले तेरा शुक्रिया तूने जीवन में सबकुछ दिया भजन लिरिक्स
मुरली वाले तेरा शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
तूने भाग्य को मेरे संवारा,
आयी मुश्किल तो दिया सहारा,
हाथ सर पे मेरे रख दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
मान इज्जत है तूने बढ़ाई
तेरी कृपा से भक्ति है पाई
मेरा खुशियो से घर भर दिया
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
मेरे पर्दा गुनाहो पे डाला
तूने गिरते हुए को संभाला
ओ प्यार जीवन में अब भर दिया
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
दीन दुखियो की विपदा तू टाले,
नैया मझधार से तू निकाले,
डूबतों को किनारा दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
मुरली वाले तेरा शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।