Nazare Jara Mila Le Ae Lyrics || नज़रें ज़रा मिला ले ऐ लिरिक्स

0

नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले
अपना मुझे बना ले ऐ श्याम खाटू वाले

आया शरण में तेरी फरियाद सुन लो मेरी
जल्दी करो सुनाई किस बात की है देरी
क्यों न मुझे संभाले ऐ श्याम खाटू वाले
नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले

हारे का साथ देते अटकी हुई को खेते
तेरा आसरा है मुझको क्यों न शरण में लेते
चरणों में तू बिठा ले ऐ श्याम खाटू वाले
नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले

तेरी दया का प्यासा आया हूं लेके आशा
नज़रें मिला के देखो पढ़ लोगे दिल की भाषा
कितने हैं दिल में छाले ऐ श्याम खाटू वाले
नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले

दर पे खड़ा सवाली वापस न जाये ख़ाली
कुमलाह न जाये पौधा सुन लो चमन के माली
बिन्नू को तू बचा ले ऐ श्याम खाटू वाले
नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *