Ramayan Manka 108 Lyrics In Hindi, रामायण मनका 108 लिरिक्स

0

रघुपति राघव राजाराम,
पतितपावन सीताराम |
जय रघुनन्दन जय घनश्याम,
पतितपावन सीताराम | |

भीड़ पड़ी जब भक्त पुकारे,
दूर करो प्रभु दु:ख हमारे |
दशरथ के घर जन्मे राम,
पतितपावन सीताराम | |1 | |

विश्वामित्र मुनीश्वर आये,
दशरथ भूप से वचन सुनाये |
संग में भेजे लक्ष्मण राम,
पतितपावन सीताराम | |2 | |

वन में जाए ताड़का मारी,
चरण छुआए अहिल्या तारी |
ऋषियों के दु:ख हरते राम,
पतितपावन सीताराम | |3 | |

जनक पुरी रघुनन्दन आए,
नगर निवासी दर्शन पाए |
सीता के मन भाए राम,
पतितपावन सीताराम | |4 | |

रघुनन्दन ने धनुष चढ़ाया,
सब राजो का मान घटाया |
सीता ने वर पाए राम,
पतितपावन सीताराम | |5 | |

परशुराम क्रोधित हो आये,
दुष्ट भूप मन में हरषाये |
जनक राय ने किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |6 | |

बोले लखन सुनो मुनि ग्यानी,
संत नहीं होते अभिमानी |
मीठी वाणी बोले राम,
पतितपावन सीताराम | |7 | |

लक्ष्मण वचन ध्यान मत दीजो,
जो कुछ दण्ड दास हो को दीजो |
धनुष तोडय्या मैं हूँ राम,
पतितपावन सीताराम | |8 | |

लेकर के यह धनुष चढ़ाओ,
अपनी शक्ति मुझे दिखलाओ |
छूवत चाप चढ़ाये राम,
पतितपावन सीताराम | |9 | |

हुई उर्मिला लखन की नारी,
श्रुतिकीर्ति रिपुसूदन प्यारी |
हुई माण्डवी भरत के बाम,
पतितपावन सीताराम | |10 | |

अवधपुरी रघुनन्दन आये,
घर-घर नारी मंगल गाये |
बारह वर्ष बिताये राम,
पतितपावन सीताराम | |11 | |

गुरु वशिष्ठ से आज्ञा लीनी,
राज तिलक तैयारी कीनी |
कल को होंगे राजा राम,
पतितपावन सीताराम | |12 | |

कुटिल मंथरा ने बहकाई,
कैकई ने यह बात सुनाई |
दे दो मेरे दो वरदान,
पतितपावन सीताराम | |13 | |

मेरी विनती तुम सुन लीजो,
भरत पुत्र को गद्दी दीजो |
होत प्रात वन भेजो राम,
पतितपावन सीताराम | |14 | |

धरनी गिरे भूप तत्काला,
लागा दिल में सूल विशाला |
तब सुमन्त बुलवाये राम,
पतितपावन सीताराम | |15 | |

राम पिता को शीश नवाये,
मुख से वचन कहा नहीं जाये |
कैकई वचन सुनायो राम,
पतितपावन सीताराम | |16 | |

राजा के तुम प्राण प्यारे,
इनके दु:ख हरोगे सारे |
अब तुम वन में जाओ राम,
पतितपावन सीताराम | |17 | |

वन में चौदह वर्ष बिताओ,
रघुकुल रीति-नीति अपनाओ |
तपसी वेष बनाओ राम,
पतितपावन सीताराम | |18 | |

सुनत वचन राघव हरषाये,
माता जी के मंदिर आये |
चरण कमल में किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |19 | |

माता जी मैं तो वन जाऊं,
चौदह वर्ष बाद फिर आऊं |
चरण कमल देखूं सुख धाम,
पतितपावन सीताराम | |20 | |

सुनी शूल सम जब यह बानी,
भू पर गिरी कौशल्या रानी |
धीरज बंधा रहे श्रीराम,
पतितपावन सीताराम | |21 | |

सीताजी जब यह सुन पाई,
रंग महल से नीचे आई |
कौशल्या को किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |22 | |

मेरी चूक क्षमा कर दीजो,
वन जाने की आज्ञा दीजो |
सीता को समझाते राम |
पतितपावन सीताराम | |23 | |

मेरी सीख सिया सुन लीजो,
सास ससुर की सेवा कीजो |
मुझको भी होगा विश्राम,
पतितपावन सीताराम | |24 | |

मेरा दोष बता प्रभु दीजो,
संग मुझे सेवा में लीजो |
अर्द्धांगिनी मैं तुम्हारी राम,
पतितपावन सीताराम | |25 | |

समाचार सुनि लक्ष्मण आये,
धनुष बाण संग परम सुहाये |
बोले संग चलूंगा राम,
पतितपावन सीताराम | |26 | |

राम लखन मिथिलेश कुमारी,
वन जाने की करी तैयारी |
रथ में बैठ गये सुख धाम,
पतितपावन सीताराम | |27 | |

अवधपुरी के सब नर नारी,
समाचार सुन व्याकुल भारी |
मचा अवध में कोहराम,
पतितपावन सीताराम | |28 | |

श्रृंगवेरपुर रघुवर आये,
रथ को अवधपुरी लौटाये |
गंगा तट पर आये राम,
पतितपावन सीताराम | |29 | |

केवट कहे चरण धुलवाओ,
पीछे नौका में चढ़ जाओ |
पत्थर कर दी नारी राम,
पतितपावन सीताराम | |30 | |

लाया एक कठौता पानी,
चरण कमल धोये सुखकारी |
नाव चढ़ाये लक्ष्मण राम,
पतितपावन सीताराम | |31 | |

उतराई में मुदरी दीनी,
केवट ने यह विनती कीनी |
उतराई नहीं लूंगा राम,
पतितपावन सीताराम | |32 | |

तुम आये हम घाट उतारे,
हम आयेंगे घाट तुम्हारे |
तब तुम पार लगायो राम,
पतितपावन सीताराम | |33 | |

भरद्वाज आश्रम पर आये,
राम लखन ने शीष नवाए |
एक रात कीन्हा विश्राम,
पतितपावन सीताराम | |34 | |

भाई भरत अयोध्या आये,
कैकई को कटु वचन सुनाये |
क्यों तुमने वन भेजे राम,
पतितपावन सीताराम | |35 | |

चित्रकूट रघुनंदन आये,
वन को देख सिया सुख पाये |
मिले भरत से भाई राम,
पतितपावन सीताराम | |36 | |

अवधपुरी को चलिए भाई,
यह सब कैकई की कुटिलाई |
तनिक दोष नहीं मेरा राम,
पतितपावन सीताराम | |37 | |

चरण पादुका तुम ले जाओ,
पूजा कर दर्शन फल पावो |
भरत को कंठ लगाये राम,
पतितपावन सीताराम | |38 | |

आगे चले राम रघुराया,
निशाचरों का वंश मिटाया |
ऋषियों के हुए पूरण काम,
पतितपावन सीताराम | |39 | |

अनसूईया की कुटीया आये,
दिव्य वस्त्र सिय मां ने पाय |
था मुनि अत्री का वह धाम,
पतितपावन सीताराम | |40 | |

मुनि-स्थान आए रघुराई,
शूर्पनखा की नाक कटाई |
खरदूषन को मारे राम,
पतितपावन सीताराम | |41 | |

पंचवटी रघुनंदन आए,
कनक मृग मारीच संग धाये |
लक्ष्मण तुम्हें बुलाते राम,
पतितपावन सीताराम | |42 | |

रावण साधु वेष में आया,
भूख ने मुझको बहुत सताया |
भिक्षा दो यह धर्म का काम,
पतितपावन सीताराम | |43 | |

भिक्षा लेकर सीता आई,
हाथ पकड़ रथ में बैठाई |
सूनी कुटिया देखी भाई,
पतितपावन सीताराम | |44 | |

धरनी गिरे राम रघुराई,
सीता के बिन व्याकुलता आई |
हे प्रिय सीते चीखे राम,
पतितपावन सीताराम | |45 | |

लक्ष्मण, सीता छोड़ नहीं तुम आते,
जनक दुलारी नहीं गंवाते |
बने बनाये बिगड़े काम,
पतितपावन सीताराम | |46 | |

कोमल बदन सुहासिनि सीते,
तुम बिन व्यर्थ रहेंगे जीते |
लगे चाँदनी-जैसे घाम,
पतितपावन सीताराम | |47 | |

सुन री मैना, सुन रे तोता,
मैं भी पंखो वाला होता |
वन वन लेता ढूंढ तमाम,
पतितपावन सीताराम | |48 | |

श्यामा हिरनी, तू ही बता दे,
जनक नन्दनी मुझे मिला दे |
तेरे जैसी आँखे श्याम,
पतितपावन सीताराम | |49 | |

वन वन ढूंढ रहे रघुराई,
जनक दुलारी कहीं न पाई |
गृद्धराज ने किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |50 | |

चख चख कर फल शबरी लाई,
प्रेम सहित खाये रघुराई |
ऎसे मीठे नहीं हैं आम,
पतितपावन सीताराम | |51 | |

विप्र रुप धरि हनुमत आए,
चरण कमल में शीश नवाये |
कन्धे पर बैठाये राम,
पतितपावन सीताराम | |52 | |

सुग्रीव से करी मिताई,
अपनी सारी कथा सुनाई |
बाली पहुंचाया निज धाम,
पतितपावन सीताराम | |53 | |

सिंहासन सुग्रीव बिठाया,
मन में वह अति हर्षाया |
वर्षा ऋतु आई हे राम,
पतितपावन सीताराम | |54 | |

हे भाई लक्ष्मण तुम जाओ,
वानरपति को यूं समझाओ |
सीता बिन व्याकुल हैं राम,
पतितपावन सीताराम | |55 | |

देश देश वानर भिजवाए,
सागर के सब तट पर आए |
सहते भूख प्यास और घाम,
पतितपावन सीताराम | |56 | |

सम्पाती ने पता बताया,
सीता को रावण ले आया |
सागर कूद गए हनुमान,
पतितपावन सीताराम | |57 | |

कोने कोने पता लगाया,
भगत विभीषण का घर पाया |
हनुमान को किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |58 | |

अशोक वाटिका हनुमत आए,
वृक्ष तले सीता को पाये |
आँसू बरसे आठो याम,
पतितपावन सीताराम | |59 | |

रावण संग निशिचरी लाके,
सीता को बोला समझा के |
मेरी ओर तुम देखो बाम,
पतितपावन सीताराम | |60 | |

मन्दोदरी बना दूँ दासी,
सब सेवा में लंका वासी |
करो भवन में चलकर विश्राम,
पतितपावन सीताराम | |61 | |

चाहे मस्तक कटे हमारा,
मैं नहीं देखूं बदन तुम्हारा |
मेरे तन मन धन है राम,
पतितपावन सीताराम | |62 | |

ऊपर से मुद्रिका गिराई,
सीता जी ने कंठ लगाई |
हनुमान ने किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |63 | |

मुझको भेजा है रघुराया,
सागर लांघ यहां मैं आया |
मैं हूं राम दास हनुमान,
पतितपावन सीताराम | |64 | |

भूख लगी फल खाना चाहूँ,
जो माता की आज्ञा पाऊँ |
सब के स्वामी हैं श्री राम,
पतितपावन सीताराम | |65 | |

सावधान हो कर फल खाना,
रखवालों को भूल ना जाना |
निशाचरों का है यह धाम,
पतितपावन सीताराम | |66 | |

हनुमान ने वृक्ष उखाड़े,
देख देख माली ललकारे |
मार-मार पहुंचाये धाम,
पतितपावन सीताराम | |67 | |

अक्षयकुमार को स्वर्ग पहुंचाया,
इन्द्रजीत को फांस ले आया |
ब्रह्मपाश से बंधे हनुमान,
पतितपावन सीताराम | |68 | |

सीता को तुम लौटा दीजो |
उन से क्षमा याचना कीजो |
तीन लोक के स्वामी राम,
पतितपावन सीताराम | |69 | |

भगत बिभीषण ने समझाया,
रावण ने उसको धमकाया |
सनमुख देख रहे रघुराई,
पतितपावन सीताराम | |70 | |

रूई तेल घृत वसन मंगाई,
पूंछ बांध कर आग लगाई |
पूंछ घुमाई है हनुमान,
पतितपावन सीताराम | |71 | |

सब लंका में आग लगाई,
सागर में जा पूंछ बुझाई |
ह्रदय कमल में राखे राम,
पतितपावन सीताराम | |72 | |

सागर कूद लौट कर आये,
समाचार रघुवर ने पाये |
दिव्य भक्ति का दिया इनाम,
पतितपावन सीताराम | |73 | |

वानर रीछ संग में लाए,
लक्ष्मण सहित सिंधु तट आए |
लगे सुखाने सागर राम,
पतितपावन सीताराम | |74 | |

सेतू कपि नल नील बनावें,
राम-राम लिख सिला तिरावें |
लंका पहुँचे राजा राम,
पतितपावन सीताराम | |75 | |

अंगद चल लंका में आया,
सभा बीच में पांव जमाया |
बाली पुत्र महा बलधाम,
पतितपावन सीताराम | |76 | |

रावण पाँव हटाने आया,
अंगद ने फिर पांव उठाया |
क्षमा करें तुझको श्री राम,
पतितपावन सीताराम | |77 | |

निशाचरों की सेना आई,
गरज तरज कर हुई लड़ाई |
वानर बोले जय सिया राम,
पतितपावन सीताराम | |78 | |

इन्द्रजीत ने शक्ति चलाई,
धरनी गिरे लखन मुरझाई |
चिन्ता करके रोये राम,
पतितपावन सीताराम | |79 | |

जब मैं अवधपुरी से आया,
हाय पिता ने प्राण गंवाया |
वन में गई चुराई बाम,
पतितपावन सीताराम | |80 | |

भाई तुमने भी छिटकाया,
जीवन में कुछ सुख नहीं पाया |
सेना में भारी कोहराम,
पतितपावन सीताराम | |81 |

जो संजीवनी बूटी को लाए,
तो भाई जीवित हो जाये |
बूटी लायेगा हनुमान,
पतितपावन सीताराम | |82 | |

जब बूटी का पता न पाया,
पर्वत ही लेकर के आया |
काल नेम पहुंचाया धाम,
पतितपावन सीताराम | |83 | |

भक्त भरत ने बाण चलाया,
चोट लगी हनुमत लंगड़ाया |
मुख से बोले जय सिया राम,
पतितपावन सीताराम | |84 | |

बोले भरत बहुत पछताकर,
पर्वत सहित बाण बैठाकर |
तुम्हें मिला दूं राजा राम,
पतितपावन सीताराम | |85 | |

बूटी लेकर हनुमत आया,
लखन लाल उठ शीष नवाया |
हनुमत कंठ लगाये राम,
पतितपावन सीताराम | |86 | |

कुंभकरन उठकर तब आया,
एक बाण से उसे गिराया |
इन्द्रजीत पहुँचाया धाम,
पतितपावन सीताराम | |87 | |

दुर्गापूजन रावण कीनो,
नौ दिन तक आहार न लीनो |
आसन बैठ किया है ध्यान,
पतितपावन सीताराम | |88 | |

रावण का व्रत खंडित कीना,
परम धाम पहुँचा ही दीना |
वानर बोले जय श्री राम,
पतितपावन सीताराम | |89 | |

सीता ने हरि दर्शन कीना,
चिन्ता शोक सभी तज दीना |
हँस कर बोले राजा राम,
पतितपावन सीताराम | |90 | |

पहले अग्नि परीक्षा पाओ,
पीछे निकट हमारे आओ |
तुम हो पतिव्रता हे बाम,
पतितपावन सीताराम | |91 | |

करी परीक्षा कंठ लगाई,
सब वानर सेना हरषाई |
राज्य बिभीषन दीन्हा राम,
पतितपावन सीताराम | |92 | |

फिर पुष्पक विमान मंगाया,
सीता सहित बैठे रघुराया |
दण्डकवन में उतरे राम,
पतितपावन सीताराम | |93 | |

ऋषिवर सुन दर्शन को आये,
स्तुति कर मन में हर्षाये |
तब गंगा तट आये राम,
पतितपावन सीताराम | |94 | |

नन्दी ग्राम पवनसुत आये,
भाई भरत को वचन सुनाए |
लंका से आए हैं राम,
पतितपावन सीताराम | |95 | |

कहो विप्र तुम कहां से आए,
ऐसे मीठे वचन सुनाए |
मुझे मिला दो भैया राम,
पतितपावन सीताराम | |96 | |

अवधपुरी रघुनन्दन आये,
मंदिर मंदिर मंगल छाये |
माताओं ने किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |97 | |

भाई भरत को गले लगाया,
सिंहासन बैठे रघुराया |
जग ने कहा हैं राजा राम,
पतितपावन सीताराम | |98 | |

सब भूमि विप्रो को दीनी,
विप्रों ने वापस दे दीनी |
हम तो भजन करेंगे राम,
पतितपावन सीताराम | |99 | |

धोबी ने धोबन धमकाई,
रामचन्द्र ने यह सुन पाई |
वन में सीता भेजी राम,
पतितपावन सीताराम | |100 | |

बाल्मीकि आश्रम में आई,
लव व कुश हुए दो भाई |
धीर वीर ज्ञानी बलवान,
पतितपावन सीताराम | |101 | |

अश्वमेघ यज्ञ किन्हा राम,
सीता बिन सब सूने काम |
लव कुश वहां दीयो पहचान,
पतितपावन सीताराम | |102 | |

सीता, राम बिना अकुलाई,
भूमि से यह विनय सुनाई |
मुझको अब दीजो विश्राम,
पतितपावन सीताराम | |103 | |

सीता भूमि में समाई,
देखकर चिन्ता की रघुराई |
बार बार पछताये राम,
पतितपावन सीताराम | |104 | |

राम राज्य में सब सुख पावें,
प्रेम मग्न हो हरि गुन गावें |
दुख क्लेश का रहा ना नाम,
पतितपावन सीताराम | |105 | |

ग्यारह हजार वर्ष परयन्ता,
राज कीन्ह श्री लक्ष्मी कंता |
फिर बैकुण्ठ पधारे धाम,
पतितपावन सीताराम | |106 | |

अवधपुरी बैकुण्ठ सिधाई,
नर नारी सबने गति पाई |
शरनागत प्रतिपालक राम,
पतितपावन सीताराम | |107 | |

भक्तों ने लीला है गाई,
मेरी विनय सुनो रघुराई |
भूलूँ नहीं तुम्हारा नाम,
पतितपावन सीताराम | |108 | |

Ramayan Manka 108 Lyrics In English

raghupati raghav raja ram,
patitapavan sitaram |
jay raghunandan jay ghanashyam,
patitapavan sitaram | |

bhid padi jab bhakt pukare,
door karo prabhu du:kh hamare |
dasharath ke ghar janme ram,
patitapavan sitaram | |1 | |

vishvamitr munishvar aye,
dasharath bhoop se vachan sunaye |
sang mein bheje lakshman ram,
patitapavan sitaram | |2 | |

van mein jae tadaka mari,
charan chhuae ahilya tari |
rshiyon ke du:kh harate ram,
patitapavan sitaram | |3 | |

janak puri raghunandan ae,
nagar nivasi darshan pae |
sita ke man bhae ram,
patitapavan sitaram | |4 | |

raghunandan ne dhanush chadhaya,
sab rajo ka man ghataya |
sita ne var pae ram,
patitapavan sitaram | |5 | |

parashuram krodhit ho aye,
dusht bhoop man mein harashaye |
janak ray ne kiya pranam,
patitapavan sitaram | |6 | |

bole lakhan suno muni gyani,
sant nahin hote abhimani |
mithi vani bole ram,
patitapavan sitaram | |7 | |

lakshman vachan dhyan mat dijo,
jo kuchh dand das ho ko dijo |
dhanush todayya main hoon ram,
patitapavan sitaram | |8 | |

lekar ke yah dhanush chadhao,
apani shakti mujhe dikhalao |
chhoovat chap chadhaye ram,
patitapavan sitaram | |9 | |

hui urmila lakhan ki nari,
shrutikirti ripusoodan pyari |
hui mandavi bharat ke bam,
patitapavan sitaram | |10 | |

avadhapuri raghunandan aye,
ghar-ghar nari mangal gaye |
barah varsh bitaye ram,
patitapavan sitaram | |11 | |

guru vashishth se agya lini,
raj tilak taiyari kini |
kal ko honge raja ram,
patitapavan sitaram | |12 | |

kutil manthara ne bahakai,
kaiki ne yah bat sunai |
de do mere do varadan,
patitapavan sitaram | |13 | |

meri vinati tum sun lijo,
bharat putr ko gaddi dijo |
hot prat van bhejo ram,
patitapavan sitaram | |14 | |

dharani gire bhoop tatkala,
laga dil mein sool vishala |
tab sumant bulavaye ram,
patitapavan sitaram | |15 | |

ram pita ko shish navaye,
mukh se vachan kaha nahin jaye |
kaiki vachan sunayo ram,
patitapavan sitaram | |16 | |

raja ke tum pran pyare,
inake du:kh haroge sare |
ab tum van mein jao ram,
patitapavan sitaram | |17 | |

van mein chaudah varsh bitao,
raghukul riti-niti apanao |
tapasi vesh banao ram,
patitapavan sitaram | |18 | |

sunat vachan raghav harashaye,
mata ji ke mandir aye |
charan kamal mein kiya pranam,
patitapavan sitaram | |19 | |

mata ji main to van jaoon,
chaudah varsh bad phir aoon |
charan kamal dekhoon sukh dham,
patitapavan sitaram | |20 | |

suni shool sam jab yah bani,
bhoo par giri kaushalya rani |
dhiraj bandha rahe shriram,
patitapavan sitaram | |21 | |

sitaji jab yah sun pai,
rang mahal se niche ai |
kaushalya ko kiya pranam,
patitapavan sitaram | |22 | |

meri chook kshama kar dijo,
van jane ki agya dijo |
sita ko samajhate ram |
patitapavan sitaram | |23 | |

meri sikh siya sun lijo,
sas sasur ki seva kijo |
mujhako bhi hoga vishram,
patitapavan sitaram | |24 | |

mera dosh bata prabhu dijo,
sang mujhe seva mein lijo |
arddhangini main tumhari ram,
patitapavan sitaram | |25 | |

samachar suni lakshman aye,
dhanush ban sang param suhaye |
bole sang chaloonga ram,
patitapavan sitaram | |26 | |

ram lakhan mithilesh kumari,
van jane ki kari taiyari |
rath mein baith gaye sukh dham,
patitapavan sitaram | |27 | |

avadhapuri ke sab nar nari,
samachar sun vyakul bhari |
macha avadh mein koharam,
patitapavan sitaram | |28 | |

shrrngaverapur raghuvar aye,
rath ko avadhapuri lautaye |
ganga tat par aye ram,
patitapavan sitaram | |29 | |

kevat kahe charan dhulavao,
pichhe nauka mein chadh jao |
patthar kar di nari ram,
patitapavan sitaram | |30 | |

laya ek kathauta pani,
charan kamal dhoye sukhakari |
nav chadhaye lakshman ram,
patitapavan sitaram | |31 | |

utarai mein mudari dini,
kevat ne yah vinati kini |
utarai nahin loonga ram,
patitapavan sitaram | |32 | |

tum aye ham ghat utare,
ham ayenge ghat tumhare |
tab tum par lagayo ram,
patitapavan sitaram | |33 | |

bharadvaj ashram par aye,
ram lakhan ne shish navae |
ek rat kinha vishram,
patitapavan sitaram | |34 | |

bhai bharat ayodhya aye,
kaiki ko katu vachan sunaye |
kyon tumane van bheje ram,
patitapavan sitaram | |35 | |

chitrakoot raghunandan aye,
van ko dekh siya sukh paye |
mile bharat se bhai ram,
patitapavan sitaram | |36 | |

avadhapuri ko chalie bhai,
yah sab kaiki ki kutilai |
tanik dosh nahin mera ram,
patitapavan sitaram | |37 | |

charan paduka tum le jao,
pooja kar darshan phal pavo |
bharat ko kanth lagaye ram,
patitapavan sitaram | |38 | |

age chale ram raghuraya,
nishacharon ka vansh mitaya |
rshiyon ke hue pooran kam,
patitapavan sitaram | |39 | |

anasooiya ki kutiya aye,
divy vastr siy man ne pay |
tha muni atri ka vah dham,
patitapavan sitaram | |40 | |

muni-sthan ae raghurai,
shoorpanakha ki nak katai |
kharadooshan ko mare ram,
patitapavan sitaram | |41 | |

panchavati raghunandan ae,
kanak mrg marich sang dhaye |
lakshman tumhen bulate ram,
patitapavan sitaram | |42 | |

ravan sadhu vesh mein aya,
bhookh ne mujhako bahut sataya |
bhiksha do yah dharm ka kam,
patitapavan sitaram | |43 | |

bhiksha lekar sita ai,
hath pakad rath mein baithai |
sooni kutiya dekhi bhai,
patitapavan sitaram | |44 | |

dharani gire ram raghurai,
sita ke bin vyakulata ai |
he priy site chikhe ram,
patitapavan sitaram | |45 | |

lakshman, sita chhod nahin tum ate,
janak dulari nahin ganvate |
bane banaye bigade kam,
patitapavan sitaram | |46 | |

komal badan suhasini site,
tum bin vyarth rahenge jite |
lage chandani-jaise gham,
patitapavan sitaram | |47 | |

sun ri maina, sun re tota,
main bhi pankho vala hota |
van van leta dhoondh tamam,
patitapavan sitaram | |48 | |

shyama hirani, too hi bata de,
janak nandani mujhe mila de |
tere jaisi ankhe shyam,
patitapavan sitaram | |49 | |

van van dhoondh rahe raghurai,
janak dulari kahin na pai |
grddharaj ne kiya pranam,
patitapavan sitaram | |50 | |

chakh chakh kar phal shabari lai,
prem sahit khaye raghurai |
aise mithe nahin hain am,
patitapavan sitaram | |51 | |

vipr rup dhari hanumat ae,
charan kamal mein shish navaye |
kandhe par baithaye ram,
patitapavan sitaram | |52 | |

sugriv se kari mitai,
apani sari katha sunai |
bali pahunchaya nij dham,
patitapavan sitaram | |53 | |

sinhasan sugriv bithaya,
man mein vah ati harshaya |
varsha rtu ai he ram,
patitapavan sitaram | |54 | |

he bhai lakshman tum jao,
vanarapati ko yoon samajhao |
sita bin vyakul hain ram,
patitapavan sitaram | |55 | |

desh desh vanar bhijavae,
sagar ke sab tat par ae |
sahate bhookh pyas aur gham,
patitapavan sitaram | |56 | |

sampati ne pata bataya,
sita ko ravan le aya |
sagar kood gae hanuman,
patitapavan sitaram | |57 | |

kone kone pata lagaya,
bhagat vibhishan ka ghar paya |
hanuman ko kiya pranam,
patitapavan sitaram | |58 | |

ashok vatika hanumat ae,
vrksh tale sita ko paye |
ansoo barase atho yam,
patitapavan sitaram | |59 | |

ravan sang nishichari lake,
sita ko bola samajha ke |
meri or tum dekho bam,
patitapavan sitaram | |60 | |

mandodari bana doon dasi,
sab seva mein lanka vasi |
karo bhavan mein chalakar vishram,
patitapavan sitaram | |61 | |

chahe mastak kate hamara,
main nahin dekhoon badan tumhara |
mere tan man dhan hai ram,
patitapavan sitaram | |62 | |

oopar se mudrika girai,
sita ji ne kanth lagai |
hanuman ne kiya pranam,
patitapavan sitaram | |63 | |

mujhako bheja hai raghuraya,
sagar langh yahan main aya |
main hoon ram das hanuman,
patitapavan sitaram | |64 | |

bhookh lagi phal khana chahoon,
jo mata ki agya paoon |
sab ke svami hain shri ram,
patitapavan sitaram | |65 | |

savadhan ho kar phal khana,
rakhavalon ko bhool na jana |
nishacharon ka hai yah dham,
patitapavan sitaram | |66 | |

hanuman ne vrksh ukhade,
dekh dekh mali lalakare |
mar-mar pahunchaye dham,
patitapavan sitaram | |67 | |

akshayakumar ko svarg pahunchaya,
indrajit ko phans le aya |
brahmapash se bandhe hanuman,
patitapavan sitaram | |68 | |

sita ko tum lauta dijo |
un se kshama yachana kijo |
tin lok ke svami ram,
patitapavan sitaram | |69 | |

bhagat bibhishan ne samajhaya,
ravan ne usako dhamakaya |
sanamukh dekh rahe raghurai,
patitapavan sitaram | |70 | |

rooi tel ghrt vasan mangai,
poonchh bandh kar ag lagai |
poonchh ghumai hai hanuman,
patitapavan sitaram | |71 | |

sab lanka mein ag lagai,
sagar mein ja poonchh bujhai |
hraday kamal mein rakhe ram,
patitapavan sitaram | |72 | |

sagar kood laut kar aye,
samachar raghuvar ne paye |
divy bhakti ka diya inam,
patitapavan sitaram | |73 | |

vanar richh sang mein lae,
lakshman sahit sindhu tat ae |
lage sukhane sagar ram,
patitapavan sitaram | |74 | |

setoo kapi nal nil banaven,
ram-ram likh sila tiraven |
lanka pahunche raja ram,
patitapavan sitaram | |75 | |

angad chal lanka mein aya,
sabha bich mein panv jamaya |
bali putr maha baladham,
patitapavan sitaram | |76 | |

ravan panv hatane aya,
angad ne phir panv uthaya |
kshama karen tujhako shri ram,
patitapavan sitaram | |77 | |

nishacharon ki sena ai,
garaj taraj kar hui ladai |
vanar bole jay siya ram,
patitapavan sitaram | |78 | |

indrajit ne shakti chalai,
dharani gire lakhan murajhai |
chinta karake roye ram,
patitapavan sitaram | |79 | |

jab main avadhapuri se aya,
hay pita ne pran ganvaya |
van mein gai churai bam,
patitapavan sitaram | |80 | |

bhai tumane bhi chhitakaya,
jivan mein kuchh sukh nahin paya |
sena mein bhari koharam,
patitapavan sitaram | |81 |

jo sanjivani booti ko lae,
to bhai jivit ho jaye |
booti layega hanuman,
patitapavan sitaram | |82 | |

jab booti ka pata na paya,
parvat hi lekar ke aya |
kal nem pahunchaya dham,
patitapavan sitaram | |83 | |

bhakt bharat ne ban chalaya,
chot lagi hanumat langadaya |
mukh se bole jay siya ram,
patitapavan sitaram | |84 | |

bole bharat bahut pachhatakar,
parvat sahit ban baithakar |
tumhen mila doon raja ram,
patitapavan sitaram | |85 | |

booti lekar hanumat aya,
lakhan lal uth shish navaya |
hanumat kanth lagaye ram,
patitapavan sitaram | |86 | |

kumbhakaran uthakar tab aya,
ek ban se use giraya |
indrajit pahunchaya dham,
patitapavan sitaram | |87 | |

durgapoojan ravan kino,
nau din tak ahar na lino |
asan baith kiya hai dhyan,
patitapavan sitaram | |88 | |

ravan ka vrat khandit kina,
param dham pahuncha hi dina |
vanar bole jay shri ram,
patitapavan sitaram | |89 | |

sita ne hari darshan kina,
chinta shok sabhi taj dina |
hans kar bole raja ram,
patitapavan sitaram | |90 | |

pahale agni pariksha pao,
pichhe nikat hamare ao |
tum ho pativrata he bam,
patitapavan sitaram | |91 | |

kari pariksha kanth lagai,
sab vanar sena harashai |
rajy bibhishan dinha ram,
patitapavan sitaram | |92 | |

phir pushpak viman mangaya,
sita sahit baithe raghuraya |
dandakavan mein utare ram,
patitapavan sitaram | |93 | |

rshivar sun darshan ko aye,
stuti kar man mein harshaye |
tab ganga tat aye ram,
patitapavan sitaram | |94 | |

nandi gram pavanasut aye,
bhai bharat ko vachan sunae |
lanka se ae hain ram,
patitapavan sitaram | |95 | |

kaho vipr tum kahan se ae,
aise mithe vachan sunae |
mujhe mila do bhaiya ram,
patitapavan sitaram | |96 | |

avadhapuri raghunandan aye,
mandir mandir mangal chhaye |
mataon ne kiya pranam,
patitapavan sitaram | |97 | |

bhai bharat ko gale lagaya,
sinhasan baithe raghuraya |
jag ne kaha hain raja ram,
patitapavan sitaram | |98 | |

sab bhoomi vipro ko dini,
vipron ne vapas de dini |
ham to bhajan karenge ram,
patitapavan sitaram | |99 | |

dhobi ne dhoban dhamakai,
ramachandr ne yah sun pai |
van mein sita bheji ram,
patitapavan sitaram | |100 | |

balmiki ashram mein ai,
lav va kush hue do bhai |
dhir vir gyani balavan,
patitapavan sitaram | |101 | |

ashvamegh yagy kinha ram,
sita bin sab soone kam |
lav kush vahan diyo pahachan,
patitapavan sitaram | |102 | |

sita, ram bina akulai,
bhoomi se yah vinay sunai |
mujhako ab dijo vishram,
patitapavan sitaram | |103 | |

sita bhoomi mein samai,
dekhakar chinta ki raghurai |
bar bar pachhataye ram,
patitapavan sitaram | |104 | |

ram rajy mein sab sukh paven,
prem magn ho hari gun gaven |
dukh klesh ka raha na nam,
patitapavan sitaram | |105 | |

gyarah hajar varsh parayanta,
raj kinh shri lakshmi kanta |
phir baikunth padhare dham,
patitapavan sitaram | |106 | |

avadhapuri baikunth sidhai,
nar nari sabane gati pai |
sharanagat pratipalak ram,
patitapavan sitaram | |107 | |

bhakton ne lila hai gai,
meri vinay suno raghurai |
bhooloon nahin tumhara nam,
patitapavan sitaram | |108 | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *