शिव प्रश्नावली चक्र || Shiv Prashnavali Chakra

0

यदि शिवजी आपका आराध्य है तो शिव प्रश्नावली चक्र के माध्यम से आप अपने जीवन की परेशानियों व सवालों का हल बढ़ी आसानी से पा सकते हैं। यह बहुत ही चमत्कारी यंत्र है। इससे पूर्व में अपने प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए राम शलाका, हनुमानप्रश्नावलीचक्र, नवदुर्गा प्रश्नावलीचक्र व श्रीगणेश प्रश्नावली चक्र पढ़ा। इसी क्रम में अब शिव प्रश्नावली चक्र दिया जा रहा है।

उपयोग विधि

यहां दिए शिव यंत्र के फोटो को ध्यान से देखिए, फोटो में १ से ७ तक अंक दिए गए हैं। अब आंख बंद करके अपने सवालों का जवाब या परेशानियों का हल जानने के लिए पहले भगवान शिव का ध्यान पूरी आस्था और भक्ति के साथ करें और मन ही मन ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप करें। ध्यान करते समय शिव प्रश्नावली चक्र पर उँगली घुमाते हुए कहीं भी चक्र के अंदर रोक दें। जिस कोष्ठक(खाने) पर उँगली रुके, उस कोष्ठक में लिखे अंक के फलादेश को ही अपने अपने प्रश्न का उत्तर समझें।

शिव प्रश्नावली चक्र फलादेश

१- काम में आलस न करें। अपना कार्य ईमानदारी से करते रहें। ६ माह में आपको सफलता मिल सकती है, अच्छा समय शुरू होने के संकेत हैं।

उपाय

हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

२- अपने कामों के संबंध में किसी विश्वसनीय विशेषज्ञ से सलाह लें। मनमानी न करें। आपने जिस काम से संबंधित प्रश्न पूछा है, उसमें आपको हानि हो सकती है।

उपाय

हर सोमवार शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

३- अभी परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं बन रही है। कुछ समय प्रतीक्षा करें। समय अनुकूल होने में थोड़ा समय लगेगा।

उपाय

ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप करें। शिवजी को धतूरा चढ़ाएं।

४- आपने जिस काम के संबंध में प्रश्न पूछा है, उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। परिवार के अन्य सदस्यों की भी राय लें।

उपाय

जरूरतमंद लोगों को दान दें। इसी से आपको फायदा मिल सकता है।

५- किसी के सहयोग से आपका काम पूरा हो सकता है। आपको पत्नी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अच्छा समय आने वाला है। लाभ होने के योग बन रहे हैं।

उपाय

हर मंगलवार और शनिवार हनुमानजी के दर्शन करें।

६- अभी आपके लिए संघर्ष के दिन हैं। समस्याओं के निदान के लिए करीब दो साल तक आपको इंतजार करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्य करते रहें।

उपाय

भगवान श्रीगणेशजी की पूजा करें।

७- आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। आपके मन में जो परेशानी है,उसका अंत भी शीघ्र ही होगा। जरूरत मंदों का मदद करते रहें।

उपाय

हर सोमवार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

शिव प्रश्नावली चक्र समाप्त॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *