श्री सूर्य प्रातः स्मरण स्तोत्रम् || Shri Surya Pratah Smaran Stotram

1

भगवान सूर्य देव की पवित्र आराधना पौराणिक काल से होती आई है। हम लाए हैं सूर्यदेव की अति प्राचीन प्रार्थना खास आपके लिए….

प्रातः स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यं

रूपं हि मंडलमृचोऽथ तनुर्यजूंषि।

सामानि यस्य किरणाः प्रभवादिहेतुं

ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्‌॥

प्रातर्नमामि तरणिं तनुवाङ्मनोभि-

र्ब्रह्मेन्द्रपूर्वकसुरैर्नुतमर्चितं च।

वृष्टिप्रमोचनविनिग्रहहेतुभूतं

त्रैलोक्यपालनपरं त्रिगुणात्मकं च॥

प्रातर्भजामि सवितारमन्तशक्तिं

तं सर्वलोककलनात्मककालमूर्तिं

गोकण्ठबंधनविमचोनमादिदेवम्‌॥

श्लोकत्रयमिदं भानोः प्रातः प्रातः पठेत्‌ तु यः।

स सर्वव्याधिनिर्मुक्तः परं सुखमवाप्नुयात्‌॥

हिन्दी में भावार्थ : ‘मैं सूर्य भगवान के उस श्रेष्ठ रूप का प्रातः समय स्मरण करता हूं, जिसका मंडल ऋग्वेद है, तनु यजुर्वेद है और किरणें सामवेद हैं तथा जो ब्रह्मा का दिन है, जगत की उत्पत्ति, रक्षा और नाश का कारण है तथा अलक्ष्य और अचिंत्यस्वरूप है।

मैं प्रातः समय शरीर, वाणी और मन के द्वारा ब्रह्मा, इन्द्र आदि देवताओं से स्तुत और पूजित, वृष्टि के कारण एवं अवृष्टि के हेतु, तीनों लोकों के पालन में तत्पर और सत्व आदि त्रिगुण रूप धारण करने वाले तरणि (सूर्य भगवान) को नमस्कार करता हूं।

जो पापों के समूह तथा शत्रुजनित भय एवं रोगों का नाश करनेवाले हैं, सबसे उत्कृष्ट हैं, संपूर्ण लोकों के समय की गणना के निमित्त भूतकाल स्वरूप हैं और गौओं के कण्ठबंधन छुड़ाने वाले हैं, उन अनंत शक्ति आदिदेव सविता (सूर्य भगवान) का मैं प्रातःकाल भजन-कीर्तन करता हूं।’ जो मनुष्य प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्य के स्मरणरूप इन तीनों श्लोकों का पाठ करता है, वह सब रोगों से मुक्त होकर परम सुख प्राप्त कर सकता है।

श्री सूर्य प्रातः स्मरण स्तोत्रम् के लाभ / फ़ायदे || Shri Surya Pratah Smaran Stotram Ke Labh / Fayde

  • जिस भी जातक के नकारात्मक विचार आते रहते हैं उन्हें नित्य Shri Surya Pratah Smaran Stotra का पाठ करना विशेष रूप से लाभकारी रहता हैं।
  • यदि आपको आपकी मेहनत के अनुरूप मान सम्मान या यश की प्राप्ति नहीं हो रही हैं तो Shri Surya Pratah Smaran Stotram का पाठ करने से आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
  • जो भी जातक Shri Surya Pratah Smaran Stotram का रोजाना पाठ करता हैं उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।
  • श्री सूर्य प्रातः स्मरण स्तोत्रम् का रोजाना पाठ पाठ करने से सूर्य ग्रह को मजबूत बनाया जा सकता हैं।
  • यदि कुंडली में सूर्य ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो भी रोजाना Shri Surya Pratah Smaran Stotram का पाठ करने से सूर्य ग्रह की शांति की जा सकती हैं।
  • जिन जातकों की जन्म कुंडली में सूर्य ग्रह निर्बल अवस्था या पाप ग्रह से ग्रस्त से प्रभावित है तो Shri Surya Pratah Smaran Stotram का नित्य पाठ करना आपको फायदा पहुँचा सकता हैं।
  • सूर्य देव की नित्य पूजा पाठ में Shri Surya Pratah Smaran Stotram का पाठ करने से श्री सूर्य देव की कृपा बनी रहती हैं।

1 thought on “श्री सूर्य प्रातः स्मरण स्तोत्रम् || Shri Surya Pratah Smaran Stotram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *