Swayamsevaka ka yahi ek Sapana | स्वयंसेवकों का यही एक सपना | RSS Geet | संघ गीत | आरएसएस

0

स्वयंसेवकों का यही एक सपना,
बने कार्यकर्ता बढे देश अपना।

कोई श्यामवर्णी कोई गौर वर्णी,
कोई शांतभावी कोई क्रोधकर्णी,
सभी मित्र बनकर करें काम मिलकर,
कोई हो नवागत तो कोई पुराना,
बने कार्यकर्ता …………।।1।।

न पूर्वाग्रही हो न हो आत्मभावी,
ह्मरदयमन खुला हो विवेकी स्वभावी।
विचारों में स्थिरता वचन में मधुरता,
परायो व अपनों की निंदा से बचना।
बने कार्यकर्ता …………।।2।।

उमंगी रहे हम उमंगी हो साथी,
गति भी रहे आपसी मेल खाती।
अकेले ना हो हम यही ध्यान हरदम,
कदम से कदम को मिलाकर ही चलना।
बने कार्यकर्ता ………..।।3।।

हो चिंतन हमारा सदा दूरगामी,
मगर कार्यशैली हो एक एक कदमी।
सभी काम भारी हो परिणामकारी,
सफलता मिलेगी यही भाव भरना।
बने कार्यकर्ता ………..।।4।।

वाचन मनन और अनुभव कथन से,
रखे अद्यतन ज्ञान बौद्धिक यतन से।
सदा स्वस्थ हो और रहे व्यस्त भी हम,
समयदान क्षमता बढ़ाते ही रहना।
बने कार्यकर्ता …………।।5।।

स्वयंसेवकों का यही एक सपना,
बने कार्यकर्ता बढे देश अपना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *