Krishna Janam Sohar Geet Lyrics, जन्मे है कृष्ण कन्हाई

0

जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

जमुना भी धन्य हुई,
छूके चरण को,
लेके वसुदेव चले,
प्यारे ललन को,
वो दिए कान्हा को बृज पहुंचाई ||

गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

धन्य हुई ये बृजभूमि सारी,
त्रिलोकी नाथ जन्मे कृष्णमुरारी,
ओ सारी नगरी है आज हरषायी ||

गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

अन धन लुटावे बाबा,
पायल और छल्ला,
लडूवा बटें और पेड़ा,
बर्फी रसगुल्ला,
मैया तो फूली ना समायी ||

गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

दाऊ लुटावे सोना,
चांदी और जेवर,
छाया अनंद आज,
खुशियां है घर घर,
वो देख देख हँसते है कन्हाई ||

गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *