दाता एक राम लिरिक्स – Daata Ek Ram Lyrics

0

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनियाँ,
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया॥

द्वारे पे उसके जाके कोई भी पुकारता,
परम कृपा दे अपनी भव से उबारता,
ऐसे दीनानाथ पे बलिहारी सारी दुनियाँ,
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया॥
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनियाँ,
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया॥

दो दिन का जीवन प्राणी कर ले विचार तू,
प्यारे प्रभु को अपने मन में निहार तू,
बिना हरी नाम के दुखिआरी सारी दुनियां,
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया॥
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनियाँ,
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया॥

नाम का प्रकाश जब अंदर जगाएगा,
प्यारे श्री राम का तू दर्शन पाएगा,
ज्योति से जिसकी है उजयारी सारी दुनियाँ,
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया॥
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनियाँ,
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *