नंगे नंगे पाँव चल आ गया री / Nange Nange Paon Chal Aagaya Ri

1

नंगे नंगे पाँव चल आगया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
तेरा पुजारी मैया, तेरा पुजारी,
नंगे नंगे पाँव चल आगया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

हाथों में लेकर गंगा जल गागर,
हाथों में लेकर गंगा जल गागर,
श्रद्धा से स्नान करा गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

नंगे नंगे पाँव चल आगया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

लाल लाल चोला किनारी गोटे वाला,
लाल लाल चोला किनारी गोटे वाला,
लाल लाल चुनरी ओड़ा गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

नंगे नंगे पाँव चल आगया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

चाँदी की कटोरी में केसर घोल के,
चाँदी की कटोरी में केसर घोल के,
माथे पे तिलक गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

नंगे नंगे पाँव चल आगया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

चंपा चमेली गुलाब जूही गेंदा,
चंपा चमेली गुलाब जूही गेंदा,
पुष्पों की माला पहना गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

नंगे नंगे पाँव चल आगया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

तेरा पुजारी मैया तेरा पुजारी,
नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥

1 thought on “नंगे नंगे पाँव चल आ गया री / Nange Nange Paon Chal Aagaya Ri

Leave a Reply to binance register Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *