Pyara Sajaya Tera Dwaar Maa Lyrics || प्यारा सजाया तेरा द्वार माँ लिरिक्स

प्यारा सजाया तेरा द्वार माँ ।
आजा रे आजा इक बार माँ ।।

मंदिर में बाजे घंटा चौरासी,
जग मग जली है ज्योती चंदा सी ।
दर्शन को दिल बेकरार माँ,
होता ना अब इंतज़ार माँ ।।

प्यारा सजाया तेरा द्वार माँ ।
आजा रे आजा इक बार माँ ।।

पुजा की थाली लेके हाथो में,
दर्शन को आई मैं नवरात्रो में ।
फूलों का लाई तुमको हार माँ,
कलियाँ लगाई गुच्छेदार माँ ।।

प्यारा सजाया तेरा द्वार माँ ।
आजा रे आजा इक बार माँ ।।

लाई मैं घोटे वाली चुनरियां,
लेके संग आजा मेरे लांगुरिया ।
मेरी भी सुनले तू पुकार माँ,
आई हूँ मैं तो पहली बार माँ ।।

प्यारा सजाया तेरा द्वार माँ ।
आजा रे आजा इक बार माँ ।।

Leave a Reply