RASHTRA KI JAY CHETNA KA GAN VANDE MATRAM | राष्ट्र की जय चेतना का गान वन्दे मातरम् | संघ गीत माला

राष्ट्र की जय चेतना का गान वन्दे मातरम्

राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वन्दे मातरम्।।

वंसी के बहते स्वरों का प्राण वन्दे मातरम

झल्लरि झनकार झनके नाद वन्दे मातरम्

शंख के संघोष का सन्देश वन्दे मातरम्।।१

सृष्टि बीज मंत्र का है मर्म वन्दे मातरम्

राम के वनवास का है काव्य वन्दे मातरम्

दिव्य गीता ज्ञान का संगीत वन्दे मातरम्।।२

हल्दीघाटी के कणो व्याप्त वन्दे मातरम्

दिव्य जौहर ज्वाला का तेज वन्दे मातरम

वीरों के बलिदान का हुंकार वन्दे मातरम्।।३

जनजन के हर कंठ का हो गान वन्दे मातरम्

अरिदल थरथर कांपे सुनकर नाद वन्दे मातरम्

वीर पुत्रों अमर ललकार वनडे मातरम्।।४