छोटे दुकानदारों की मदद के लिए IAS राम सिंह फुटपाथ से सब्जी खरीदते हैं, खेत जोतते हैं और एक बेहद ही साधारण ज़िन्दगी जीते हैं

0

दैनिक जीवन में टहलने का बहुत महत्त्व है। सुबह-शाम टहलने के लिए सड़कों पर, मैदान में बहुत-सी संख्या में लोगों की भीड़ होती है। टहलना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। शरीर को निरोग रखने के लिए लोग तरह-तरह के योगा करते हैं। टहलने से बहुत ज़्यादा लाभ मिलता है जैसे:- ब्लड प्रेशर को कम करता है, गुड कोलेस्ट्राल की मात्रा में वृद्धि करता है, हृदय को स्वस्थ्य रखता है। नियमित रूप से वॉकिंग करने हमारे शरीर के पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। प्रतिदिन एक घंटे की वॉकिंग से हमारे शरीर का इम्युन सिस्टम भी स्ट्रांग होता है और हमें छोटी-छोटी बिमारियों से भी बचाता है। सोशल मीडिया पर एक IAS ऑफिसर की चर्चा जोरो पर है। चर्चा होना भी चाहिए। वे लोगों के स्वास्थ्य से सम्बंधित जागरूकता पर काम जो कर रहे हैं। आइए जानते है, उनके काम के बारे में।

सोशल मीडिया पर एक IAS ऑफिसर की चर्चा जोरो पर है। चर्चा होना भी चाहिए। वे लोगों के स्वास्थ्य से सम्बंधित जागरूकता पर काम जो कर रहे हैं। आइए जानते है, उनके काम के बारे में।

राम सिंह (Ram Singh) मेघालय ( Meghalaya) के वेस्ट गारो हिल्स डिप्टी कमिश्नर सह डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के पद पर हैं। यह हिमाचल प्रदेश (Himalaya Pradesh) के रहनें वाले हैं। IAS राम सिंह अपने शरीर को फिट रखनें के लिए रोज 10 से 12 किलोमीटर पैदल चलतें हैं। इनके साथ इनकी वाइफ भी ऐसा करती हैं। राम सिंह बाजार से खरीदारी करने पैदल ही जाते हैं। उनका मानना हैं कि बांस की बनी टोकरी में सामान लाने पर पॉलिथीन का उपयोग कम होगा और पैदल आने-जाने से बॉडी फिट भी रहेगा और ट्रैफिक की समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी।

राम सिंह (Ram Singh) का मानना है कि साप्ताहिक बाजार में आर्गेनिक सब्जियां मिलती है। सब्जी दुकानदार दूर के इलाके से सब्जी लेकर बचने आते हैं तो हम सब्जी खरीद कर बाजार से घर तक की छोटी-सी दूरी क्यों नहीं तय कर सकते। वह अक्सर लोगों को सलाह देते हैं कि कम दूरी हो तो सफर को पैदल ही तय करे। इससे सभी का शरीर स्वस्थ रहेगा। राम सिंह से प्रेरणा लेकर बहुत सारे अफसर भी ऐसा ही कर रहें हैं।

एक IAS आफिसर के इस जागरूकता को नमन करता हैं और अपने पाठकों से अपील करता हैं कि वह भी अपने शरीर को फिट रखनें के लिए वाकिंग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *