एक डाल दो पंछी रे बैठा लिरिक्स, Ud Ja Hans Akela Lyrics In Hindi

0

एक डाल दो पंछी बैठा,
कौन गुरु कौन चेला |

गुरु की करनी गुरु भरेगा,
गुरु की करनी गुरु भरेगा |

चेला की करनी चेला रे साधु भाई,
उड़ जा हंस अकेला ||

माटी चुन चुन महल बनाया,
लोग कहे घर मेरा |

ना घर तेरा ना घर मेरा,
ना घर तेरा ना घर मेरा |

चिड़िया रैन बसेरा रे साधु भाई,
उड़ जा हंस अकेला ||

माता कहे ये पुत्र हमारा,
बहन कहे ये वीरा |

भाई कहे ये भुजा हमारी,
भाई कहे ये भुजा हमारी |

नारी कहे नर मेरा रे साधु भाई,
उड़ जा हंस अकेला ||

पेट पकड़ के माता रोई,
बांह पकड़ के भाई |

लपट झपट के तिरिया रोये,
लपट झपट के तिरिया रोये |

हंस अकेला जाई रे साधु भाई,
उड़ जा हंस अकेला ||

कौड़ी कौड़ी माया जोड़ी,
जोड़ भरेला थैला |

कहत कबीर सुनो भाई साधो,
कहत कबीर सुनो भाई साधो |

संग चले ना ढेला रे साधुभाई,
उड़ जा हंस अकेला ||

एक डाल दो पंछी बैठा,
कौन गुरु कौन चेला |

गुरु की करनी गुरु भरेगा,
गुरु की करनी गुरु भरेगा |

चेला की करनी चेला रे साधु भाई,
उड़ जा हंस अकेला ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *