Maa Shailputri Ki Arati : चैत्र नवरात्र में करें मां शैलपुत्री की पूरी आरती
chaitra navratri maa shailputri ki arati
नवरात्र के पहले दिन देवी के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन देवी के प्रथम स्वरूप की पूजा करके इनकी आरती करें इससे माता की प्रसन्नता प्राप्त होगी।
मां शैलपुत्री की आरती शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।