Vishnu puran in hindi || श्री विष्णु पुराण

0

श्री विष्णु पुराण में भी इस ब्राह्मण्ड की उत्पत्ति, वर्णन व्यवस्था, आश्रम व्यवस्था, भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की सर्वव्यापकता, ध्रुव, प्रह्लाद, वेनु, पृथु आदि राजाओं के वर्णन एवं उनकी जीवन गाथा, विकास की परम्परा, कृषि गोरक्षा आदि कार्यों का संचालन, भारत आदि नौ खण्ड मोदिनी, सप्त सागरों के वर्णन, अद्यः एवं अर्द्ध लोकों का वर्णन, चौदह विद्याओं, वैवस्वत मनु, इक्ष्वाकु, कश्यप, पुरुवंश, कुरुवंश, यदुवंश के वर्णन, कल्पान्त के महाप्रलय का वर्णन आदि विषयों का विस्तृत विवेचन किया गया है।

वेदव्यास जी द्वारा लिखे 18 पुराणों में विष्णु पुराण अपना एक विशेष स्थान रखता है। इस पुराण में भगवान श्री हरि विष्णु के चरित्र का विस्तृत वर्णन है।

इस पुराण के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी के पिता ऋषि पराशर जी थे। विष्णु पुराण में वर्णन आता है, जब महर्षि पराशर जी के पिता शक्ति को राक्षसों ने मार डाला तब ऋषि पराशर ने राक्षसों के विनाश के लिए ‘‘रक्षोघ्न यज्ञ’’ यज्ञ प्रारंभ किया।

ऋषि पराशर के इस यज्ञ की शक्ति इतनी प्रवल थी, की हजारों राक्षस उनके यज्ञ कुंड में गिर गिर कर स्वाहा होने लगे।

इसके बाद राक्षसों के पिता पुलस्त्य ऋषि और ऋषि पराशर के पितामह वशिष्ट जी ने महर्षि पराशर को समझाया, और उनसे वह यज्ञ बंद करवाया।

इसी बात से पुलस्त्य ऋषि बहुत प्रसन्न हुए। और उन्होंने ऋषि पराशर जी को विष्णु पुराण के रचयिता होने का आशीर्वाद दिया।

पुलस्त्य ऋषि के आशीर्वाद के फलस्वरुप पराशर जी को विष्णु पुराण का स्मरण हो गया। और तब जाकर पराशर मुनि ने मैत्रेय जी को संपूर्ण विष्णु पुराण सुनाया।

ऋषि पराशर जी और मैत्रेय जी का वही संवाद विष्णु पुराण में वर्णित है।

विष्णुपुराण में 6 अंश है, तथा इस पुराण में 23000 श्लोक हैं। इस ग्रंथ में भगवान विष्णु, बालक ध्रुव तथा भगवान श्री कृष्ण अवतार की कथाएं संकलित की गई हैं।

इसके अतिरिक्त इस पुराण में राजा पृथु की कथा भी वर्णित की गई है। जिस कारण हमारी इस धरती का नाम पृथ्वी पड़ा था। सूर्यवंशी तथा चंद्रवंशी राजाओं का इतिहास भी विष्णु पुराण में वर्णित है।

श्री विष्णुपुराण का ज्ञान श्री पारासर ऋषि ने अपने शिष्य श्री मैत्रेय ऋषि जी को कहा है।

ऋषि पराशर की कथा तथा ऋषि वेद व्यास का जन्म।
श्री पराशर ऋषि जी ने शादी होते ही गृह त्याग कर वन में साधना करने का दृढ़ संकल्प किया। उसकी धर्मपत्नी ने कहा अभी तो शादी हुई है, अभी आप घर त्याग कर जा रहे हो।

संतान उत्पत्ति करके फिर साधना के लिए जाना। तब श्री पराशर ऋषि ने कहा कि साधना करने के पश्चात् संतान उत्पन्न करने से नेक संस्कार की संतान उत्पन्न होगी।

मैं कुछ समय उपरान्त आपके लिए अपनी शक्ति (वीर्य) किसी पक्षी के द्वारा भेज दूंगा, आप उसे ग्रहण कर लेना। यह कह कर घर त्याग कर वान प्रस्थ हो गया।

एक वर्ष साधना के उपरान्त अपना वीर्य निकाल कर एक वृक्ष के पत्र में बंद करके अपनी मंत्र शक्ति से शुक्राणु रक्षा करके एक कौवे से कहा कि यह पत्र मेरी पत्नी को देकर आओ।

कौवा उसे लेकर दरिया के ऊपर से उड़ा जा रहा था। उसकी चोंच से वह पत्र दरिया में गिर गया।

उसे एक मछली ने खा लिया। कुछ महिनों उपरांत उस मछली को एक मलहा ने पकड़ कर काटा, उसमें से एक लड़की निकली।

मलहा ने लड़की का नाम सत्यवती रखा वही लड़की (मछली के उदर से उत्पन्न होने के कारण) मछोदरी नाम से भी जानी जाती थी। नाविक ने सत्यवती को अपनी पुत्री रूप में पाला।

कौवे ने वापिस जा कर श्री पारासर जी को सर्व वृतान्त बताया। जब साधना समाप्त करके श्री पराशर जी सोलह वर्ष उपरान्त वापिस आ रहे थे, दरिया पार करने के लिए मलाह को पुकार कर कहा कि मुझे शीघ्र दरिया से पार कर। मेरी पत्नी मेरी प्रतिक्षा कर रही है।

उस समय मलाह खाना खा रहा था तथा पराशर ऋषि के बीज से मछली से उत्पन्न चैदह वर्षीय युवा कन्या अपने पिता का खाना लेकर वहीं पर उपस्थित थी।

मलाह को ज्ञान था कि साधना तपस्या करके आने वाला ऋषि सिद्धि युक्त होता है। आज्ञा का शीघ्र पालन न करने के कारण शाप दे देता है।

मलाह ने कहा ऋषिवर मैं खाना खा रहा हूँ, अधूरा खाना छोड़ना अन्नदेव का अपमान होता है, मुझे पाप लगेगा। परन्तु श्री पराशर जी ने एक नहीं सुनी। ऋषि को अति उतावला जानकर मल्लाह ने अपनी युवा पुत्री से ऋषि जी को पार छोड़ने को कहा।

पिता जी का आदेश प्राप्त कर पुत्री नौका में ऋषि पराशर जी को लेकर चल पड़ी। दरिया के मध्य जाने के पश्चात् ऋषि पराशर जी ने अपने ही बीज शक्ति से मछली से उत्पन्न लड़की अर्थात् अपनी ही पुत्री से दुष्कर्म करने की इच्छा व्यक्त की।

लड़की भी अपने पालक पिता मलाह से ऋषियों के क्रोध से दिए शाप से हुए दुःखी व्यक्तियों की कथाऐं सुना करती थी। शाप के डर से कांपती हुई कन्या ने कहा ऋषि जी आप ब्राह्मण हो, मैं एक शुद्र की पुत्री हूँ। ऋषि पराशर जी ने कहा कोई चिंता नहीं।

लड़की ने अपनी इज्जत रक्षा के लिए फिर बहाना किया हे ऋषिवर मेरे शरीर से मछली की दुर्गन्ध निकल रही है। ऋषि पराशर जी ने अपनी सिद्धि शक्ति से दुर्गन्ध समाप्त कर दी। फिर लड़की ने कहा दोनों किनारों पर व्यक्ति देख रहे हैं।

ऋषि पराशर जी ने गंगा दरिया का जल हाथ में उठा कर आकाश में फैंका तथा अपनी सिद्धि शक्ति से धूंध उत्पन्न कर दी। अपना मनोरथ पूरा किया।

लड़की ने अपने पालक पिता को अपनी पालक माता के माध्यम से सर्व घटना से अवगत करा दिया तथा बताया कि ऋषि ने अपना नाम पराशर बताया तथा ऋषि वशिष्ठ जी का पौत्र (पोता) बताया था। समय आने पर कंवारी के गर्भ से श्री व्यास ऋषि उत्पन्न हुए।

उसी श्री पराशर जी के द्वारा श्री विष्णु पुराण की रचना हुई है। श्री पराशर जी ने बताया कि हे मैत्रोय जो ज्ञान मैं तुझे सुनाने जा रहा हूँ, यही प्रसंग दक्षादि मुनियों ने नर्मदा तट पर राजा पुरुकुत्स को सुनाया था। पुरुकुत्स ने सारस्वत से और सारस्वत ने मुझ से कहा था।

श्री पराशर जी ने श्री विष्णु पुराण के प्रथम अध्याय श्लोक संख्या 31, पृष्ठ संख्या 3 में कहा है कि यह जगत विष्णु से उत्पन्न हुआ है, उन्हीं में स्थित है। वे ही इसकी स्थिति और लय के कर्ता हैं।

अध्याय 2 श्लोक 15.16 पृष्ठ 4 में कहा है कि हे द्विज ! परब्रह्म का प्रथम रूप पुरुष अर्थात् भगवान जैसा लगता है, परन्तु व्यक्त (महाविष्णु रूप में प्रकट होना) तथा अव्यक्त (अदृश रूप में वास्तविक काल रूप में इक्कीसवें ब्रह्मण्ड में रहना) उसके अन्य रूप हैं तथा ‘काल‘ उसका परम रूप है।

भगवान विष्णु जो काल रूप में तथा व्यक्त और अव्यक्त रूप से स्थित होते हैं, यह उनकी बालवत लीला है।

अध्याय 2 श्लोक 27 पृष्ठ 5 में कहा है – हे मैत्रोय ! प्रलय काल में प्रधान अर्थात् प्रकृति के साम्य अवस्था में स्थित हो जाने पर अर्थात् पुरुष के प्रकृति से पृथक स्थित हो जाने पर विष्णु भगवान का काल रूप प्रवृत होता है।

अध्याय 2 श्लोक 28 से 30 पृष्ठ 5 – तदन्तर (सर्गकाल उपस्थित होने पर) उन परब्रह्म परमात्मा विश्व रूप सर्वव्यापी सर्वभूतेश्वर सर्वात्मा परमेश्वर ने अपनी इच्छा से विकारी प्रधान और अविकारी पुरुष में प्रविष्ट होकर उनको क्षोभित किया ।।28-29।। जिस प्रकार क्रियाशील न होने पर भी गंध अपनी सन्निधि मात्रा से ही प्रधान व पुरुष को पे्ररित करते हैं।

विशेष – श्लोक संख्या 28 से 30 में स्पष्ट किया है कि प्रकृति (दुर्गा) तथा पुरुष (काल-प्रभु) से अन्य कोई और परमेश्वर है जो इन दोनों को पुनर् सृष्टी रचना के लिए प्रेरित करता है।

अध्याय 2 पृष्ठ 8 पर श्लोक 66 में लिखा है वेही प्रभु विष्णु सृष्टा (ब्रह्मा) होकर अपनी ही सृष्टी करते हैं। श्लोक संख्या 70 में लिखा है।

भगवान विष्णु ही ब्रह्मा आदि अवस्थाओं द्वारा रचने वाले हैं। वेही रचे जाते हैं और स्वयं भी संहृत अर्थात् मरते हैं। अध्याय 4 श्लोक 4 पृष्ठ 11 पर लिखा है कि कोई अन्य परमेश्वर है जो ब्रह्मा, शिव आदि ईश्वरों के भी ईश्वर हैं।

अध्याय 4 श्लोक 14.15, 17, 22 पृष्ठ 11, 12 पर लिखा है। पृथ्वी बोली – हे काल स्वरूप! आपको नमस्कार हो। हे प्रभो ! आप ही जगत की

सृष्टी आदि के लिए ब्रह्मा, विष्णु और रूद्र रूप धारण करने वाले हैं। आपका जो रूप अवतार रूप में प्रकट होता है उसी की देवगण पूजा करते हैं।

आप ही ओंकार हैं। अध्याय 4 श्लोक 50 पृष्ठ 14 पर लिखा है – फिर उन भगवान हरि ने रजोगुण युक्त होकर चतुर्मुख धारी ब्रह्मा रूप धारण कर सृष्टी की रचना की।

उपरोक्त विवरण से सिद्ध हुआ कि ऋषि पारासर जी ने सुना सुनाया ज्ञान अर्थात् लोकवेद के आधार पर श्री विष्णु पुराण की रचना की है। क्योंकि वास्तविक ज्ञान पूर्ण परमात्मा ने प्रथम सतयुग में स्वयं प्रकट होकर श्री ब्रह्मा जी को दिया था।

श्री ब्रह्मा जी ने कुछ ज्ञान तथा कुछ स्वनिर्मित काल्पनिक ज्ञान अपने वंशजों को बताया। एक दूसरे से सुनते-सुनाते ही लोकवेद श्री पारासर जी को प्राप्त हुआ।

श्री पराशर जी ने विष्णु को काल भी कहा है तथा परब्रह्म भी कहा है। उपरोक्त विवरण से यह भी सिद्ध हुआ कि विष्णु अर्थात् ब्रह्म स्वरूप काल अपनी उत्पत्ति ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव रूप से करके सृष्टी उत्पन्न करते हैं। ब्रह्म (काल) ही ब्रह्म लोक में तीन रूपों में प्रकट हो कर लीला करके छल करता है।

एक रजोगुण प्रधान उसमें यही काल रूपी ब्रह्म अपना ब्रह्मा रूप धारण करके रहता है तथा अपनी पत्नी दुर्गा को साथ रख कर एक रजोगुण प्रधान पुत्र उत्पन्न करता है। उसका नाम ब्रह्मा रखता है।

उसी से एक ब्रह्मण्ड में उत्पत्ति करवाता है। इसी प्रकार उसी ब्रह्म लोक एक सतगुण प्रधान स्थान बना कर स्वयं अपना विष्णु रूप धारण करके रहता है तथा अपनी पत्नी दुर्गा (प्रकति) को पत्नी रूप में रख कर एक सतगुण युक्त पुत्र उत्पन्न करता है।

उसका नाम विष्णु रखता है। उस पुत्र से एक ब्रह्मण्ड में तीन लोकों (पृथ्वी, पाताल, स्वर्ग) में स्थिति बनाए रखने का कार्य करवाता है। (प्रमाण शिव पुराण गीता प्रैस गोरखपुर से प्रकाशित अनुवाद हनुमान प्रसाद पौद्दार चिमन लाल गौस्वामी रूद्र संहिता अध्याय 6, 7 पृष्ठ 102.103)

ब्रह्मलोक में ही एक तीसरा स्थान तमगुण प्रधान रच कर उसमें स्वयं शिव रूप धारण करके रहता है तथा अपनी पत्नी दुर्गा (प्रकृति) को साथ रख कर पति-पत्नी के व्यवहार से उसी तरह तीसरा पुत्र तमोगुण युक्त उत्पन्न करता है।

उसका नाम शंकर (शिव) रखता है। इस पुत्र से तीन लोक के प्राणियों का संहार करवाता है।

विष्णु पुराण में अध्याय 4 तक जो ज्ञान है वह काल रूप ब्रह्म अर्थात् ज्योति निरंजन का है।

अध्याय 5 से आगे का मिला-जुला ज्ञान काल के पुत्र सतगुण विष्णु की लीलाओं का है तथा उसी के अवतार श्री राम, श्री कृष्ण आदि का ज्ञान है।

विशेष विचार करने की बात है कि श्री विष्णु पुराण का वक्ता श्री पराशर ऋषि है। यही ज्ञान दक्षादि ऋषियों से पुरुकुत्स ने सुना, पुरुकुत्स से सारस्वत ने सुना तथा सारस्वत से श्री पारासर ऋषि ने सुना।

वह ज्ञान श्री विष्णु पुराण में लिपि बद्ध किया गया जो आज अपने करकमलों में है। इसमें केवल एक ब्रह्मण्ड का ज्ञान भी अधुरा है।

श्री देवीपुराण, श्री शिवपुराण आदि पुराणों का ज्ञान भी ब्रह्मा जी का दिया हुआ है। श्री पराशर वाला ज्ञान श्री ब्रह्मा जी द्वारा दिए ज्ञान के समान नहीं हो सकता।

इसलिए श्री विष्णु पुराण को समझने के लिए देवी पुराण तथा श्री शिव पुराण का सहयोग लिया जाएगा। क्योंकि यह ज्ञान दक्षादि ऋषियों के पिता श्री ब्रह्मा जी का दिया हुआ है।

श्री देवी पुराण तथा श्री शिवपुराण को समझने के लिए श्रीमद् भगवद् गीता तथा चारों वेदों का सहयोग लिया जाएगा। क्योंकि यह ज्ञान स्वयं भगवान काल रूपी ब्रह्म द्वारा दिया गया है।

जो ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव जी का उत्पन्न कर्ता अर्थात् पिता है। पवित्र वेदों तथा पवित्र श्रीमद् भगवद् गीता जी के ज्ञान को समझने के लिए स्वसम वेद अर्थात् सूक्ष्म वेद का सहयोग लेना होगा जो काल रूपी ब्रह्म के उत्पत्ति कर्ता अर्थात् पिता परम अक्षर ब्रह्म (कविर्देव) का दिया हुआ है।

जो (कविर्गीभिः) कविर्वाणी द्वारा स्वयं सतपुरुष ने प्रकट हो कर बोला था। (ऋग्वेद मण्डल 9 सूक्त 96 मंत्र 16 से 20 तक प्रमाण है।)

विष्णु पुराण के अनुसार देवता लोग कहते हैं कि वह लोग बड़े धन्य हैं जिनको मानव योनि मिली है।

उसमें भी जिन्हें भारतवर्ष में जन्म लिया है। इसी पुराण के अनुसार आगे कहा गया है कि वह मनुष्य देवताओं से भी अधिक भाग्यशाली है।

जो इस कर्म भूमि में जन्म लेकर भगवान श्री विष्णु के निर्मल यश का गान करते रहते हैं।

गायन्ति देवाः किलगीतकानि धन्यास्तुते भारतभूमि भागे।

स्वर्गापवर्गास्पदमार्गभूते भवन्ति भूयः पुरूषाः सुरत्वात्।। (विष्णु पुराण)

इस श्लोक का अर्थ है वे मनुष्य बड़े ही भाग्यशाली हैं,जो मनुष्य भारत भूमि में जन्म लेते हैं क्योंकि यही से शुभ कर्म करके मनुष्य स्वर्ग को प्राप्त करता है।

विष्णु पुराण ( Vishnu Puran ) सुनने का फल
जो भी व्यक्ति भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में मन लगाकर विष्णु पुराण की कथा को सुनता है, उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और वह इस लोक में सुखों को भोग कर मरने के बाद स्वर्ग में भी दिव्य सुखों का अनुभव करता है।

तत्पश्चात अंत में साधक को भगवान विष्णु के निर्मल पद प्राप्त होते हैं। विष्णु पुराण सभी वर्णों के लोग पढ़ सकते हैं और इसका कथा का स्रवण कर सकते हैं।

यह पुराण वेद तुल्य है। विष्णु पुराण को पढ़ने से मनुष्य को आयु,कृति,धन,धर्म,विद्या की प्राप्ति होती है।

इसलिए संसार के हर मनुष्य को अपने जीवन में एक बार इस गोपनीय पुराण को पढ़ना या इसकी कथा अवश्य ही सुननी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *