नर नारी सब प्रातः शाम , भज लो प्यारे ओम् का नाम लिखित भजन Nar Naari Sab Lyrics

0

नर नारी सब प्रातः शाम , भज लो प्यारे ओम् का नाम।
1
ओम् नाम का पकड़ सहारा , जो है सच्चा पिता हमारा ।
वो ही है मुक्ति का धाम , भज लो प्यारे ओम् का नाम ॥
2
कितना सुन्दर जगत् रचाया , सूर्य – चाँद , आकाश बनाया ।
गुण गाता है जगत् तमाम , भज लो प्यारे ओम् का नाम ॥
3
पृथिवी और पहाड़ बनाए , नदियाँ – नाले खूब सजाए ।
बिन कर कर्म करे निष्काम , भज लो प्यारे ओम् का नाम ॥
4
ऋषि-मुनियों ने ओम् ही ध्याया,अन्त न इसका किसी ने पाया
करते हैं इसको प्रणाम , भज लो प्यारे ओम् का नाम ॥
5
मन अपने को शुद्ध बनाएँ , विषय – विकारों से बच जाएँ ।
वेदों का यह ही फरमान , भज लो प्यारे ओम् का नाम।।
6
हीरा जन्म गँवाओ ना तुम , ‘ नन्दलाल ‘ घबराओ ना तुम । ।
सन्ध्या करो सुबह और शाम , भज लो प्यारे ओम् का नाम ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *