इन पांच योग आसनों की मदद से कम कर सकते हैं आंखों के नीचे की (Puffy Eyes) सूजन जाने विधि With The Help Of These Five Yoga Asanas

0

इन पांच योग आसनों की मदद से कम कर सकते हैं आंखों के नीचे की (Puffy Eyes) सूजन जाने विधि-With The Help Of These Five Yoga Asanas, You Can Reduce Puffy Eyes Swelling

आंखों के नीचे होने वाली सूजन (Puffy Eyes) के कई कारण हो सकते हैं ,जैसे नींद  कम आना ,बुढ़ापा ,बढ़ती हुई उम्र के कारण आंखों के नीचे की मांसपेशियां कमजोर होना।

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आंखें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।आंखों में यदि किसी प्रकार की समस्या हो जाती है ,तो चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ जाती है। ऐसे में यदि आंखों के नीचे सूजन आ जाए तो चेहरे की सुंदरता गायब हो जाती है।

चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। हाल ही में एक शोध के मुताबिक यह स्पष्ट हो चुका है की अनिद्रा और बढ़ती हुई उम्र या आंखों के नीचे की मांसपेशियों की कमजोरी के कारण आई हुई आंखों की सूजन को कम करने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है।

योग करने से आंखों की पफीनेस से तो मुक्ति मिलती ही है साथ में तनाव से भी छुटकारा मिलता है, और जब तनाव दूर हो जाता है तो अनिद्रा की शिकायत समाप्त हो जाती है नींद अच्छी आने लगती है।

यदि दैनिक दिनचर्या में नियमित रूप से योगाभ्यास किया जाए तो बढ़ती हुई उम्र से भी मुक्ति मिलती है। बुढ़ापे का असर चेहरे पर धीमा दिखाई देता है। योगाभ्यास में इतनी ताकत होती है।

 योग के द्वारा व्यक्ति के मूड में भी सुधार होता है ।बुढ़ापे का असर कम हो जाता है।बढ़ती हुई उम्र के कारण जो मांसपेशियां कमजोर हो जाती है उन को मजबूत बनाने का भी कार्य योगाभ्यास से होता है।

आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे ,जिनको करने से आंखों के नीचे आई हुई सूजन (पफीनेस) को दूर कर सकते हैं तो आइए जाने की कौन से ऐसे आसान है ,जिसको करने से इस समस्या से छुटकारा प्राप्त होता है।

1-पश्चिमोत्तानासन

2-चक्रासन

3-सर्वांगासन

4-हलासन

5-शीर्षासन

1-पश्चिमोत्तानासन आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए

पश्चिमोत्तानासन करने से मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण चिंता ,क्रोध, तनाव ,बेचैनी दूर होकर मन शांत हो जाता है।जब मन शांत होता है मन में किसी प्रकार का विकार नहीं होता है ,तब नींद अच्छी आती है।

 इसलिए पश्चिमोत्तानासन करने से नींद अच्छी आने लगती है और अनिद्रा की शिकायत दूर हो जाती है। पश्चिमोत्तानासन अच्छी नींद लाने के लिए उपयोगी आसन है इसके अभ्यास से आंखों की पफीनेस बढ़ने से रुक जाती है।

2- चक्रासन आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए

चक्रासन का अभ्यास करके आंखों की पफीनेस को दूर किया जा सकता है ,क्योंकि चक्रासन करने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है ,जिसके कारण मांसपेशियों में आई हुई कमजोरी दूर होती है, और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। मांसपेशियों के मजबूत बनने से आंखों में आई हुई पफीनेस की समस्या दूर होती है।

3- सर्वांगासन आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए

सर्वांगासन का अभ्यास करने से रक्त का प्रवाह मस्तिष्क की तरफ अधिक होने लगता है। सर्वांगासन मस्तिष्क ,आंख और नाक , कान , गले से संबंधित सभी प्रकार के रोगों को दूर करने की ताकत रखता है। चक्रासन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है।

 नींद न आने के कारण आंखों के नीचे आई हुई सूजन दूर हो जाती है।सर्वांगासन का नियमित अभ्यास करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत बनती है व उन में कसाव पैदा हो जाता है जिससे आंखों के नीचे पफीनेस जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

4- हलासन आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए

हलासन मन को शांत करने वाला योगासन है इस आसन के अभ्यास से मन को शांति प्राप्त होती है। इस आसन के अभ्यास से अनिद्रा और अवसाद दोनों दूर होते हैं , अच्छी नींद आती है।

नींद की कमी के कारण आई हुई आंखों की पफीनेस दूर करने में हलासन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

5- शीर्षासन आंखों की सूजन को दूर करने के लिए।

शीर्षासन आंखों में आई हुई सूजन को दूर करने के लिए एक बेहतर विकल्प है। इस आसन के अभ्यास से तनाव पूरी तरह से दूर हो जाता है। मन शांत हो जाता है।

सभी प्रकार के नकारात्मक विचार मन से अपने आप दूर हो जाते हैं। बेहतर नींद लाने के लिए शीर्षासन अच्छा योगासन है नींद की कमी से आई हुई आंखों के नीचे की सूजन दूर हो जाती है।

जैसा कि आप उपरोक्त लेख में जान  चुके हैं की आंखों के नीचे आने वाली सूजन के मुख्य कारण नींद की कमी और मांस पेशियों का कमजोर होना है। यह पांचों योगासन बेहतर नींद लाने के लिए लाभकारी आसन है ।

इन आसनों के अभ्यास से कमजोर हुई मांस पेशियां मजबूत बनती हैं, जिसके कारण आंखों के नीचे आने वाली सूजन से राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *