हम अपने आप की मदद कैसे कर सकते हैं How Can We Help Ourselves In Hindi

0

अपने आप की मदद करना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि कि यह शरीर हमारा है ।हम इसमें अच्छे गुणों को जितना संजोएंगे उतना ही हमारे लिए अच्छा रहेगा।

दूसरों की सहायता हम तभी कर सकते हैं जब हमारे पास शारीरिक स्वास्थ्य और धन का अभाव ना हो।

कुछ ऐसे जरूरी टिप्स है जिनको अपनाकर हम स्वयं की मदद कर सकते हैं

क्योंकि हमारी मदद हम ही को करना है कोई दूसरा मदद करने नहीं आएगा।

1-नींद से जागने कीइच्छा ना होते हुए भी सुबह उठना चाहिए ,और अपने कार्य पर लग जाना चाहिए। ऐसा करने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही अच्छे होंगे इस तरह से हम स्वयं की मदद कर सकते हैं।

2-अच्छी तरह से स्वस्थ रहने के लिए चाहे जितना जरूरी कार्य हो उसमें से कुछ समय निकालकर के योग, ध्यान ,प्राणायाम आदि करना चाहिए। ऐसा करने से भी हमारा स्वास्थ्य बेहतर होगा और हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी। इस तरह से हम अपने आप की मदद कर सकते हैं।

3-सिर्फ उतनी ही कमाई करना है कि हमारा गुजर बसर हो जाए यह दिमाग में रखकर इच्छा ना होते हुए भी दो 4 घंटे अधिक कार्य करना चाहिए। ऐसा करके भी हम अपने आपकी मदद कर सकते हैं।

4-हमारे शरीर को जो हानि पहुंचाने वाली चीजें हैं जैसे मदिरा तंबाकू और गुटखा इन सब चीजों के सेवन करने से बचना चाहिए।क्योंकि यह सब हमारे शरीर को हानि पहुंचाती है इनका सेवन करने से हमारा शरीर कमजोर होता है। हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटती है।यदि इन चीजों से दूरी बना ले और स्वास्थ्य वर्धक चीजों को अपने जीवन में इस्तेमाल करना शुरू कर दें ,तो यह अपने आप की मदद ही करना हुआ।

5-जीवन में आने वाली हर विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना ।उनसे जरा सा भी विचलित ना होना और अपने लक्ष्य की तरफ हमेशा अग्रसर रहना। ऐसे व्यक्तियों का जीवन हमेशा सुखमय होता है। इस तरह से भी हम अपने आपकी मदद कर सकते हैं।

6-हमेशा पॉजिटिव थिंकिंग रखना भले ही दिमाग में बहुत सारे नकारात्मक विचार चलते हों लेकिन प्रयास करें ,कि उनको न सोचे उन विचारों को अपने दिमाग में ना आने दे। जब आप ऐसा बार-बार करते हैं कि नकारात्मक विचार ना आए।

 7-सकारात्मक चीजों को याद करना शुरू कर दें। जीवन के अच्छे पलों को याद करना शुरू करें यदि जीवन में कोई विपरीत परिस्थितियां आई हैं तो उनकी तरफ ध्यान न जाने दें उनको रोक दें यह आप ही कर सकते हैं कोई दूसरा नहीं कर सकता।

8-जब आप हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करेंगे तो कोई भी निगेटिव विचार आपके मन में आएगा ही नहीं। इस तरह से हम अपने आप की मदद कर सकते हैं।

9-रात को जब नींद नहीं आती हमेशा मन में विचार चलता रहता है ,कि सुबह यह कार्य करना है और परिवार के लिए पैसे कमाने हैं। तो इन बातों का तनाव न लें क्योंकि हम जो कार्य तनाव पूर्वक करते हैं वह कार्य आसानी से भी कर सकते हैं।

10-बस इसके लिए आवश्यकता है अपने मन को संदेश देना जरूरी संदेश देना जब ऐसा आप करते हैं ,तो मन वह चीज मान जाता है और तनाव हट जाता है। इस तरह से भी हम अपनी मदद कर सकते हैं।

11-कुछ समय अपने परिवार के पास बैठ कर के दे। परिवार के लोगों को समझें उनका आदर करें ।उनको महत्त्व दें। आजकल व्यक्ति काम में इतना व्यस्त हो जाता है कि अपने परिवार को समय नहीं दे पाता ,जिससे परिवार में बिखराव पैदा हो जाता है।हम अपने घर, परिवार में बैठकर के समय देते हैं ।इस तरह से भी हम अपने आप की ही मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *